How To Increase Stamina (स्टैमिना कैसे बढ़ाएं)


"स्टैमिना कैसे बढ़ाएं"


थोड़ी दूर तक चलने में या सीढ़ियां चढ़ते वक्त थकान लगने लगे तो इन बातों को इग्नोर करना सही नहीं है क्योंकि ये समस्याएं अक्सर शरीर में स्टैमिना कम होने के कारण होती हैं। स्टैमिना और स्ट्रेंथ को काफी हद तक एक ही माना जा सकता है।अगर आपके अंदर स्टैमिना नहीं है तो जिम में पसीना बहाने, सुबह घंटों दौड़ने और मॉर्निंग वॉक करने का कोई मतलब नहीं है। लेकिन ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको स्टैमिना क्या होता है  और स्टैमिना को बढ़ाने के बारे में हर वो छोटी- बड़ी बात बता रहे हैं ,जिनकी मदद से आप खुद को फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं।


स्टेमिना क्या है? - What Is Stamina?

स्टैमिना (stamina in hindi) अर्थात आंतरिक बल। साधारण शब्दों में कहा जाये तो स्टैमिना का मतलब होता है व्यक्ति द्वारा किसी भी कार्य को मानसिक या शारीरिक रूप से लंबे समय तक जारी रखना।स्‍टैमिना का मतलब केवल एक लम्बी अवधि के लिए एक गतिविधि को करने के लिए शक्ति और ऊर्जा ही नहीं है, बल्कि यह बीमारी और तनावपूर्ण स्थितियों से लड़ने में मदद भी करता है। बच्‍चा अगर स्‍कूल से पढ़  कर आता है और तुरंत ही बिस्‍तर पर गिर जाता है तो यह सही बात नहीं है। क्‍या आपको नहीं लगता कि उसके अंदर कुछ कमी है या उसे ठीक तरह से पूरा पोषण नहीं मिल रहा है। भागती दौड़ती जिंदगी में सबसे ज्‍यादा जरूरत होती है एनर्जी, पॉवर और स्‍टेमिना की। अगर आपके शरीर में स्‍टेमिना यानि ताकत की कमी है तो आप किसी भी काम को अच्‍छे से नहीं कर सकते


शरीर में स्टैमिना कम होने के लक्षण

Ø बिना मेहनत किये पसीना आना।

Ø भूख न लगना।

Ø चक्कर आना।

Ø हर वक्त खुद को थका हुआ महसूस करना।

Ø आंखों के सामने कभी- कभी धुंधलापन छा जाना।

Ø किसी काम को करने में मन न लगना।

Ø हाथों और पैरों में दर्द महसूस होना।

Ø अधिक नींद आना।

एनर्जी या स्टैमिना कैसे बढ़ाएं

1.     एक संतुलित आहार के साथ शुरू करें.

आपको यह देखने की भी जरूरत है कि आप क्या खा रहे हैं। अधिक मात्रा में फल और सब्जियां, बिना चर्बी के मांस, बहुत कम वसा वाले उत्पादों के साथ अच्छी तरह से संतुलित आहार शामिल करें। यह आपके शरीर को स्वस्थ रहने में और आपकी शारीरिक और मानसिक दोनों की सहनशक्ति को बढ़ाने में मदद करेगा।

2.   अपने पसंदीदा खेल खेलें

सभी प्रकार के आउटडोर खेल थकान को दूर करने और आपके स्‍टैमिना के स्तर को बढ़ावा देने के लिए सबसे अच्छे हैं, क्योंकि यह एरोबिक व्यायाम का एक रूप हैं। फुटबॉल, बास्केटबॉल और अन्य सभी बहुत तेज़ी से दौड़ने वाले खेल आपके दिल को मजबूत बनाने में मदद करेंगे ताकि आपके शरीर के सभी भागों तक और अधिक ऑक्सीजन पहुँचे।


3.   हृदय व्यायाम शुरू करें

अपने स्टैमिना का निर्माण करने के लिए हृदय व्यायाम के लिए एक निश्चित समय समर्पित करना सबसे अच्छा और सरल तरीका है। कूदने, तैरने, दौड़ने आदि जैसे हृदय व्यायाम शामिल करें।



4.     पर्याप्त नींद लें.



5.     तनाव से रहें दूर

यह स्टैमिना बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है । इसमें कोई शक नहीं है कि आज का आधुनिक युग धीरे- धीरे तनाव युग बनता जा रहा। हर दूसरा व्यक्ति तनाव से ग्रस्त है। तनाव से आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसीलिए तनाव से जितना दूर रह सकें, उतना बेहतर है। इसके लिए रोजाना मॉर्निंग वॉक करें, संगीत सुनें और योग करें। कुछ ही दिनों में आपका एनर्जी लेवल बढ़ता नजर आने लगेगा।



स्टैमिना बढ़ाने के लिए क्या खाएं:-

स्टैमिना बढ़ाने के लिए प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन- सी, आयरन और कई पोषक तत्व जरूरी हैं। यहां हम आपको शरीर को ताकत देने वाले आहार के बारे में बता रहे हैं (stamina badhane wale food), जिनका सेवन कर आप अपना स्टैमिना बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं कि स्टैमिना बढ़ाने के लिए किन खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए 

किशमिश,  केसर, हरी और काली मिर्च,  शिलाजीत, अश्वगंधा, सफेद मुसली, बादाम, केला,  खट्टे फल, सेब,बादाम, ओट्स, चुकंदर, अखरोट, पालक

 



 

 

 

स्टैमिना बढ़ाने के लिए कुछ और टिप्स:-

Ø  फ़ास्ट फ़ूड को ना कहे

Ø  पानी पिने पर ध्यान दें

Ø  अपने वजन की नियमित जाँच करें

Ø  काम करते समय कुछ देर रुक कर सांस लें

Ø  तनाव लेना बंद करें

Ø  समय से उठें, व्यायाम करें, सही डाइट फॉलो करें, पौष्टिक आहार का सेवन करें और सही समय पर सोने की आदत डालें।

Ø  शराब, सिगरेट और तंबाकू जैसी बुरी आदतों से दूर रहें। ये आपके शरीर को कमजोर बनाने का काम करती हैं।

 

स्टैमिना बढ़ाने के लिए आप ये योग आसान कर सकते है :-



Ø स्टेमिना बढ़ाने के लिए करें सेतुबंध आसन – Bridge yoga poses to increase stamina

Ø फिजिकल स्टेमिना बढ़ाने के लिए योग नवासना – Navasana yoga poses to increase stamina

Ø स्टेमिना बढ़ाने के लिए योग उष्ट्रासन – Ustrasana Yoga to increase stamina

Ø एनर्जी बढ़ाने के लिए योग पद्मासन – Padmasana To increase energy

Ø सहनशक्ति बढ़ाने के लिए योग गॉडेस पोज़ – Goddess Yoga Pose to increase stamina

Ø स्टेमिना बढ़ाने के लिए अपवर्ड फेसिंग डॉग पोज़ – Stamina Badhane ke liye Upward Facing Dog Pose

Ø रनिंग स्टैमिना बढ़ाने के लिए योग धनुरासन – Dhanurasana To increase running stamina

Ø सेक्स स्टेमिना बढ़ाने के लिए बकासन – Sex stamina badhane ke liye Bakasana

Ø स्टेमिना बढ़ाने के लिए योग मत्स्यासन – Sex stamina badhane ke liye Matsyasana

Ø ताकत बढ़ाने के लिए योग शीर्षासन – Takat badhane ke liye Shirshasana


 



 

 

 

 




No comments:

Post a Comment