How To Improve English
अंग्रेजी कैसे सुधारें
यह एक बहुत बड़ा myth है, आप ही सोचिये कि जब आपने हिंदी बोलना सीखा तो क्या आपको संज्ञा, सर्वनाम, इत्यादि के बारे में पता था ? नहीं पता था, क्योंकि उसकी जरूरत ही नहीं पड़ी वो तो बस आपने दूसरों को देखकर -सुनकर सीख लिया. उसी तरह अंग्रेजी बोलने के लिए भी Grammar की knowledge जरूरी नहीं है. English Medium school से अच्छी शिक्षा मिलने के कारण मैं अच्छी English बोल लेता हूँ, पर यदि आप मेरा Tenses का test लें तो मेरा पास होना भी मुश्किल होगा.
· अंग्रेजी बोलने के लिए अच्छी vocabulary होना जरूरी है ?
नहीं, vocabulary जितनी अच्छी है उतना अच्छा है, पर generally आम -बोल चाल में जितने words बोले जाते हैं, वो आपको पहले से ही पता होंगे या थोड़ी सी मेहनत से आप इन्हें जान जायेंगे. दरअसल हम जो words जानते हैं बस उन्ही को सही जगह place करने की बात होती है. मैंने कई बार लोगों को एक से एक कठिन words की meaning रटते देखा है, पर ऐसा करना आपकी energy ऐसी जगह लगाता है जहाँ लगाने की फिलहाल ज़रुरत नहीं है
गीतों के बोल काफी संवादात्मक होते हैं. इसलिए, इंग्लिश गीतों का आनंद लेने के दौरान उनके बोल ध्यान से सुनने से आपकी इंग्लिश बेहतर हो जाएगी. हमारे दिमाग में संगीत के साथ शब्दों को ज्यादा अच्छी तरह याद रखने की जन्मजात क्षमता होती है. आप लोकप्रिय इंग्लिश गीतों को सुनना शुरू कर सकते हैं और इन गीतों के भाव समझने की भी कोशिश करें.
·
इंग्लिश स्पीकिंग एंड राइटिंग
यह सोचने से बचें कि इंग्लिश में बातचीत करने के लिए आपको बहुत अच्छी इंग्लिश आनी चाहिए. शुरू में इंग्लिश बोलते समय थोड़ी-बहुत गलतियां कर जाने पर फ़िक्र न करें. इसलिए, इंग्लिश में अवश्य बातचीत करते रहें क्योंकि अगर आपका डर बढ़ जाएगा तो आप घबराहट की वजह से अधिक गलतियां करने लगेंगे. किसी भी लैंग्वेज में महारत हासिल करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप रोजाना उस लैंग्वेज में ज्यादा से ज्यादा बातचीत करें और लिखते वक्त भी आप इंग्लिश लैंग्वेज का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें.
·
गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल भी रहेगा फायदेमंद:-
गूगल की अनुवाद सुविधा इंग्लिश सीखने में वास्तव में उपयोगी हो सकती है क्योंकि यह न केवल शब्दों का अनुवाद करती है बल्कि यह भी बताती है कि उन शब्दों का उच्चारण कैसे करें? गूगल ट्रांसलेट आपको 100 से अधिक लैंग्वेज ओं को समझने और उन लैंग्वेज ओँ में संवाद करने में मदद करता है. आप अपने कीबोर्ड का उपयोग कर सकते हैं और दो लैंग्वेज ओँ में बातचीत कर सकते हैं और किसी दूसरी लैंग्वेज के टेक्स्ट का अनुवाद भी कर सकते हैं. आप इस एप का उपयोग करके डाटा कनेक्शन के बिना भी ट्रांसलेशन की सुविधा हासिल कर सकते हैं.
·
अंग्रेजी सुनने की डालें आदत :-
किसी चीज़ को पढ़ने या देखने के साथ ही
उसे सुनने से भी आपकी स्मरण शक्ति (memory power) मज़बूत हो सकती है। अगर आपकी
डेस्क जॉब (desk job) है या घर से ऑफिस की दूरी अच्छी खासी
है तो आप ईयरफोन (earphone) लगाकर इंग्लिश गाने (English
songs) सुनने की आदत बना लें। आप चाहें तो इ्ंग्लिश नॉवेल्स (English
novels) भी डाउनलोड कर सकते हैं।
इन टिप्स से सीखें इंग्लिश बोलना
अब जब आप बेसिक इंग्लिश सीखने का फर्स्ट
लेवल पार कर चुके हैं तो उसे बोलने में भी झिझकना छोड़ दें।
1.
इंग्लिश के उन शब्दों को सीखें, जिनका आप रोज़ाना प्रयोग करते हैं या जो बहुत प्रचलित हैं।
2.
इंग्लिश में सोचना शुरू कर दें, तभी लिख और बोल भी सकेंगे।
3.
खुद से इंग्लिश में बात करें।
4.
शीशे में देखते हुए बात करने की प्रैक्टिस (practice) डालें।
5.
टंग ट्विस्टर्स (tongue twisters) ट्राई करें।
6.
सुनें और फिर उसे दोहराएं।
7.
इंग्लिश रेडियो चैनल्स (radio channels) व गाने
सुनें।
8.
इंग्लिश वीडियो (video) या फिल्म्स (films) देखने की आदत डालें।
9.
इंग्लिश किताबें पढ़ें व उनके रिव्यू (review) इंग्लिश में लिखें।
10. लोगों से
इंग्लिश में बात करने की हैबिट (habit) डालें।
इन तरीकों से होगी ग्रामर मज़बूत
किसी भी भाषा को सीखने का कोई शॉर्टकट (shortcut) नहीं है। इंग्लिश (English) को सीखने और बोलने के लिए सही ग्रामर (grammar) का पता होना भी बहुत ज़रूर है। इन टिप्स से आप इंग्लिश ग्रामर को ठीक कर सकते हैं।
1. इंग्लिश बुक्स, न्यूज़पेपर्स और मैगज़ींस (magazines) पढ़ें।
2. ग्रामर रूल्स (grammar rules) को याद कर लें।
3. ऑनलाइन ग्रामर टेस्ट (Online Grammar Test) में भाग लें।
4. इंग्लिश में लिखना शुरू कर दें।
5. लोगों से इंग्लिश में बातें करें।
6. उन लोगों की बातें सुनें, जो ज्यादातर इंग्लिश में बात करते हैं।
7. स्कूल व कॉलेज लेवल की इंग्लिश ग्रामर बुक्स खरीदें और उनकी वर्कबुक (workbook) में प्रैक्टिस
करें।
Talk, Talk And Talk
जितना हो सके इंग्लिश मे बात करे। अगर आपको शर्म महसूस होती है तो आप उनसे भी बात कर सकते है जिन्हे बिलकुल इंग्लिश नहीं आती। इस से आप कोई शर्म भी महसूस नहीं करेंगे क्योकि जो आप बोल रहे है उसे वैसे भी कुछ समझ आने वाला नहीं है। उसे लगेगा की आप फराटेदार इंग्लिश बोल रहे है। इससे आप की प्रैक्टिस भी हो जायगी, झिजक भी निकल जायगी और confidence भी बड़ेगा। साथ ही उन लोगो से थोड़ी दूरी बनाए जो आपको demotivate करते है।
अगर आप के पास English speaking से सम्बंधित कोई और idea हो तो कृपया उसे अपने comments के माध्यम से हमारे साथ शेयर करें। अगर आपको यह article उपयोगी लगा हो तो कृपया इसे अपने दोस्तो के साथ शेयर कीजिये. हमारे अगले posts प्राप्त करने के लिए हमे free of cost subscribe करे और हमारे page like करे।
·









No comments:
Post a Comment