Haunted places in World

 

Haunted places in World

दुनिया की सबसे डरावनी भुतहा जगहें




दुनिया के हर कोने में भटकती आत्माओं के बारे में बहुत सी भ्रांतियां हैं. कई लोगों ने इसको महसूस किया है तो कई लोगों ने खुद देखने का दावा भी किया हैं. भूत बनकर भटकती इन आत्माओं के अस्तित्व में कितनी सच्चाई हैइसके बारे में लोगों की अलग-अलग राय है. बहरहाल भूतों का होना या न होना हमेशा से एक कौतूहल का विषय रहा है.  विज्ञान के इस युग में हमने उनके अस्तित्व को हमेशा नकारा हैलेकिन ऐसे भी कई लोग हैं जिन्होंने इस डर का अनुभव किया है. वास्तविकता यह है कि असल जीवन में भी कई ऐसी जगहें हैं जहाँ भूत-प्रेत को लेकर बात होती रही है. ऐसी जगहें तो सैकड़ों की संख्या में हैं परंतु यहाँ हम आपको दुनिया की 10  ऐसी जगहों के बारे में बताएँगे जिसे पढ़कर आप रोमांचित तो होंगे ही, आपके रोंगटे भी खड़े हो सकते हैं.

 

1.      मोंटे क्रिस्टो रियासत, न्यू साउथ वेल्स, ऑस्ट्रेलिया


 

ऐतिहासिक मोंटे क्रिस्टो रियासत ऑस्ट्रेलिया में न्यू साउथ वेल्स के जुनी इलाके में स्थित है. इस रियासत को ऑस्ट्रेलिया के सबसे अधिक भुतहा और डरावनी जगहों में शुमार किया गया है. इसकी वजह वर्ष 1885 में इसके निर्माण के बाद से ही यहाँ घटी कई दुखद घटनाएँ हैं. निर्माण के बाद मोंटे क्रिस्टो का मालिकाना हक क्रेवले परिवार के पास रहा और यह परिवार वर्ष 1948 तक यहाँ रहा. इस दौरान यहाँ कई अनहोनी घटनाएँ घटी, जिनमे से कईयों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था. एक बच्चे का सीढियों से गिरने पर हुई दुखद मौत, एक नौकरानी की घर के बालकनी से गिरने से हुई मृत्यु और अस्तबल में काम करने वाले एक लड़के की आग से जलने से हुई अस्वाभाविक मृत्यु जैसी कई घटनाएँ हैं, जिससे यह जगह मनहूस माना जाने लगा. न्यू साउथ वेल्स स्थित एक होम्सटाउन (रियासत) अपने दरवाजों के अपने आप खुलने-बंद होने के कारण दुनिया के मोस्ट डेंजर्स प्लेसेज में शामिल है। कहा जाता है कि अपने प्रिय पति की मौत के बाद मिसेज क्रॉली 23 साल में मात्र दो बार इससे बाहर देखी गर्इ। फिर वह कभी निकलती नहीं देखी। शायद वह मर चुकी थी। जिसके बाद उसका हमेशा अपने रूम में लेटे रहना बताया गया। टूरिस्ट के एक्सपीरियंस के मुताबिक लाइट्स अपने आप दिखती हैं तो कभी नहीं सिर्फ अंधेरा रहता है। यूट्यूब पर कर्इ वीडियो यहां होने वाली पारलौकिक गतिविधियों (Paranormal activity) को बयां करते हैं। देखने में यह काफी खूबसूरत साइट है, बट घोस्ट की मौजूदगी से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

2.      चंगी अस्पताल, सिंगापुर


 

सिंगापुर में नार्थवन रोड के किनारे बसे चंगी गांव में वर्ष 1930 में एक अस्पताल का निर्माण कराया गया था. गांव के नाम पर इस अस्पताल का नाम चंगी अस्पताल रखा गया. शुरू के कई वर्षों तक यह अस्पताल आम अस्पतालों की तरह कार्यरत रहा. परन्तु दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान इस इलाके पर जापान का कब्ज़ा होने के बाद इसे मिलिट्री अस्पताल में तब्दील कर दिया गया. हाईवे के किनारे होने के कारण यहाँ युद्ध में घायल सैनिकों को लाना सुविधाजनक था. तब युद्ध के दौरान हजारों की संख्या में घायल जापानी सैनिकों को यहाँ लाया जाने लगा. हालाँकि डॉक्टर, नर्स और अन्य सुविधाओं की कमी के चलते गंभीर रूप से घायल अधिकांश सैनिकों की मौतें होने लगी और दिन-प्रतिदिन मौतों में इजाफा होने लगा. भारी संख्या में हो रही मौतों से अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई और अस्पताल एक भयंकर बीमारी की चपेट में आ गया. अब अस्पताल में फैले इस बीमारी का शिकार सैनिकों के साथ-साथ डॉक्टर, नर्स और अन्य कर्मचारी भी होने लगे. फिर क्या था, अस्पताल भटकती आत्माओं का अड्डा बन गया. विश्वयुद्ध की समाप्ति होते-होते यह अस्पताल भी वीरान होने लगा और आसपास के लोग वहां जाने से कतराने लगे. अंततः अस्पताल खंडहर में तब्दील हो गया. आसपास के लोग कहते हैं कि उस समय से लेकर आज तक उन सैनिकों, डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल के अन्य कर्मियों की भटकती आत्माओं को खंडहर बन चुके अस्पताल परिसर में साफ़ महसूस किया जाता है. जब तक अस्पताल कार्यरत था, उस दौरान होने वाली अनहोनी की कई कहानियों की चर्चाएं वहां आज भी होती हैं. अस्पताल के खंडहर में आज भी वृद्ध व्यक्ति, नर्स, चौकीदार, डॉक्टर, सैनिक आदि को देखने का दावा कई लोग करते हैं.

3.      गुड होप का किला, केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका


 

साउथ अफ्रीका के केपटाउन में गुड होप का महल 17वीं शताब्दी में डच इस्ट इंडिया कंपनी द्वारा निर्मित कराया गया था. इस जगह को लेकर अतीत से ही बहुत सारी भूत-प्रेत की कहानियां कही जाती है. गुड होप किले में सर्वप्रथम वर्ष 1915 में भूत को देखने का दावा किया गया. कहा जाता है कि कई लोगों ने एक लंबे कद के आदमी को किले के प्राचीर पर टहलते हुए देखा था. उसे देखे जाने का क्रम कई हफ़्तों तक चलता रहा. कभी उसे किले की दीवारों पर उछलते हुए देखा गया, तो कभी किले के एक बुर्ज से दूसरे बुर्ज पर छलांग लगाते हुए. वह उस दौरान कुछ दिनों तक तो दिखा, परन्तु उसके बाद वर्ष 1947 तक किसी ने उसे देखने का दावा नहीं किया. फिर इसके बाद आज तक लोग उसे कभी-कभी देखने का दावा करते रहे हैं.

4.      सुसाइड फॉरेस्ट, ओकिघारा, जापान


 

सुसाइड फॉरेस्ट माउंट फूजी के नॉर्थवेस्ट में स्थित है। यह 35 स्क्वेयर किमी के बड़े एरिया में फैला हुआ है। यह जंगल इतना घना है कि इसे पेड़ों का सागर भी कहते हैं। इस जंगल में खो जाना आम बात है। इस फॉरेस्ट के बारे में ऐसा कहा जाता है कि एक बार जो यहां गया उसका लौटकर आना बेहद मुश्किल है। जापान के इस फॉरेस्ट के बारे में पूरी दुनिया में चर्चें हैं। यह दुनिया के सबसे मशहूर सुसाइड जगहों में दूसरे नंबर पर है, यहां आपको बता दें कि पहला गोल्डेन गेट है। इस जंगल की दूरी जापान की राजधानी टोक्यो से महज दो घंटे से भी कम है। ऐसा माना जाता है कि इस फॉरेस्ट में मरे हुए लोगों की आत्माएं रहती हैं। जापानी मॉयथॉलजी के मुताबिक इस जंगल में मरे हुए लोगों की आत्माएं रहती हैं। ऐसा कहा जाता है कि यहां 2003 से करीब 105 डेडबॉडीज खोजी जा चुकी हैं इनमें से ज्यादतर बुरी-तरह सड़ चुकी थीं और कुछ को जानवरों ने खा डाला था। यहां पहुंचने पर मोबाइल फोन में भी सिग्नल नहीं आते हैं। इसकी वजह यह है कि इस इलाके में जो सॉइल है उसमें मैग्निटेक आयरन हैं इसलिए इस जंगल में पहुंचने के बाद वापस आना बेहद मुश्किल है। लोगों का यह भी मानना है कि जो लोग यहां सूइसाइड करते हैं उनका शरीर यहां पड़ा नहीं रहना चाहिए। जंगल में काम करने वाले इन बॉडीज को पुलिस स्टेशन पहुंचाते हैं।

5.      गुड़ियों का द्वीप, मेक्सिको


 

लोगों के मुताबिक, इन गुड़ियों में एक छोटी बच्ची की आत्मा है, जिसकी रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई थी। डॉन जूलियन सैन्टाना बरेरा 2001 तक इस द्वीप का केयर टेकर था। वह इस जगह अकेले रहते थे। उसकी मौत के बाद से ये हॉन्टेड जगह बन गई। बताया जाता है कि जूलियन को एक बच्ची की तैरती हुई लाश मिली थी। तब उसकी सांसे चल रही थी। लेकिन जूलियन उसे बचा पाने में नाकाम रहे। कहते हैं बच्ची की मौत के बाद एक गुड़िया भी बहती हुई आई। जूलियन ने इसे बच्ची की गुड़िया समझ उसे उसी पेड़ पर लटका दिया, जहां बच्ची ने दम तोड़ा था। कथित तौर पर जूलियन के अनुसार, उसे एक के बाद एक कई गुड़िया मिलती चली गई। वह बच्ची के आत्मा की शांति के लिए उसे पेड़ पर लटकाते गए। हालांकि, लोगों का मानना है कि जूलियन को उस बच्ची को बचा नहीं पाने का पछतावा था। लोगों के अनुसार, जिस जगह पर बच्ची की मौत हुई थी, उसी जगह जूलियन भी मरा था। ऐसे में लोगों का विश्वास बढ़ता गया। उनका मानना है कि गुड़ियों ने यहां अपनी दुनिया बसा ली है। उनमें बुरी आत्माएं वास करती हैं। लोगों का कहना है कि गुड़िया यहां हर आने वाले इंसान को इशारा कर बुलाती हैं।

6.      नियाग्रा फॉल की चीखती गुफा, अमेरिका


 

पानी के बहाव को खेतों की तरफ मोड़ने के लिए वर्ष 1900 में 16 फीट ऊंचे और 125 फीट लंबे इस गुफा को बनाया गया था। यह गुफा कनाडा के नियाग्रा फॉल के पास टोरंटो एवं न्यूयॉर्क को जोड़ने वाली रेलवे लाइन के नीचे बना है, यहां पर इस गुफा में या इसके आसपास आग जलाना वर्जित है, माना जाता है इसकी वजह है यहाँ आग से हुए दो ऐसे हादसे जिसके खौफ से आज भी यहां के लोगों की रूहें कांप उठती है, इस गुफा को आज भी यहाँ के लोग भूतिया मानते है।यह संयोग ही था कि आग से हुई दोनों दुर्घटना की शिकार लड़कियां हुई थी, यहां घटी पहली घटना के बारे में कहा जाता है कि गुफा के दक्षिण द्वार के पास स्थित एक फार्म हाउस में एक बार आग लग गई थी, यह आग कैसे लगीए किसने लगाई यह रहस्य ही बना रहा, परंतु इस भयानक आग की चपेट में फार्म हाउस में रह रही एक लड़की आ गई, आग की लपटों से घिरी वह लड़की मदद के लिए फार्म हाउस से बाहर भागी और पानी की उम्मीद में गुफा में कूद पड़ी पर बदकिस्मती से उस समय सूखा गुफा में पानी नही था और वह सूखा हुआ था, आग से जलती हुई वह लड़की उस गुफा की सूखी जमीन पर तड़पती रही और उसने वहीँ तड़पते हुए दम तोड़ दिया। उसकी चीख – पुकार सुनकर वहां आसपास रहने वाले कई लोग इक्कठे तो हुए, परंतु मदद के लिए कोई आगे नहीं आया, इस घटना के बाद गुफा का दक्षिणी द्वार भुतहा माना जाने लगा क्योंकि ऐसा माना जाता है कि अब तक जिस किसी ने वहां पर माचिस या आग जलाने का प्रयास किया है, उसकी मृत्यु हो गई है और इस तरह यह गुफा भूतिया गुफा के नाम से प्रसिद्ध हो गई। सिर्फ यही नही। इसके अलावा एक और दर्दनाक घटना से इस गुफा का इतिहास जुड़ा हुआ है, इत्तिफाक से इस दूसरी घटना की शिकार भी एक लड़की ही थी, गुफा के आसपास रहने वाले लोगों का कहना हैं कि एक दिन एक लड़की के साथ कुछ वहशी दरिंदों ने गुफा में बलात्कार किया था, बलात्कार करने के बाद दरिंदों ने अपना गुनाह छिपाने के लिए उस लड़की पर तेल डालकर उसे आग के लगा दी जिससे उनके खिलाफ कोई सबूत या गवाह न बचे।उस समय लड़की की चीख पुकार से आसपास का वातावरण गूंज उठाए परंतु डर की वजह से वहां कोई नहीं आया, उस समय लोगों ने समझा कि यह उस लड़की की चीख है, जिसकी पहले आग लगने से दर्दनाक मौत हो चुकी है। जब अगली सुबह लोग वहां पहुंचे तो सभी ने एक जली हुई लड़की को गुफा में पाया था और इस घटना के बाद गुफा का यह हिस्सा भी डरावनी जगहों में शामिल हो गया और लोग यहां आज भी जाने से कतराते हैं।इस गुफा के आसपास रहने वाले लोग कहते हैं कि आज भी अगर कोई रात को वहां से गुजरता है तो उसे गुफा के अंदर से रोने और सिसकने के साथ शरीर के जलने की बदबू आती है, लोगों का मानना है कि इस गुफा में दोनों लड़कियों की आत्माएं निवास करती हैं और रौशनी या आग को देखते ही परेशान हो जाती हैं, इसलिए यहां आग जलाने या रौशनी करने को वर्जित कर दिया गया है।

7.      भानगढ़, राजस्थान, भारत


 

खंडहर हो चुका प्राचीन भानगढ़ रियासत राजस्थान में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित है. डरावनी और अनहोनी घटनाओं कि वजह से इस जगह को भारत के सबसे अधिक चर्चित भुतहा जगहों में एक माना जाता है. इस जगह के खौफ का अंदाजा इसी तथ्य से लगाया जा सकता है कि भारत सरकार के पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधीन होने के बावजूद यहां पर पुरातत्व विभाग का कार्यालय नहीं है. वस्तुतः पुरातत्व विभाग का कार्यालय यहां से दूर स्थित है. रात में इस जगह से इंसान क्या परिंदे भी दूर रहते हैं. यहां के बारे में कहा जाता है कि रात में यहां जो भी जाता है वह लौटकर वापस नहीं आता. भानगढ़ के खौफनाक अतीत से एक कहानी जुड़ा हुआ है. यह कहानी भानगढ़ की राजकुमारी रत्नावती और उसी रियासत के एक तांत्रिक सिन्धु सेवड़ा की है. कहा जाता है कि सिन्धु सेवड़ा राजकुमारी रत्नावती से एकतरफा प्रेम करता था. एक दिन बाज़ार में वह इत्र की दूकान पर राजकुमारी को सम्मोहित करने के लिए इत्र से काला जादू करने वाला था कि राजकुमारी को इसकी भनक लग गई. रत्नावती ने गुस्से में उस इत्र की बोतल को वहीँ पड़े एक बड़े पत्थर पर पटक कर फोड़ दिया. बोतल फूटने से इत्र पत्थर पर बिखर गया. दूसरी तरफ राजकुमारी के इस रौद्र रूप को देखकर सिन्धु सेवड़ा घबरा गया और अपना संतुलन खोते हुए, वहां से भागने लगा. आश्चर्यजनक तौर पर वह पत्थर भी तांत्रिक के पीछे दौड़ने लगा जिस पर इत्र बिखर गया था. तांत्रिक के पीछे भागते हुए उस पत्थर ने तांत्रिक को कुचल दिया और उसकी मृत्यु हो गई. मरने से पहले तांत्रिक ने श्राप देते हुए कहा कि जल्दी ही यहां रहने वाले सभी लोग मारे जाएंगे और यहां लंबे समय तक उनकी आत्माएं भटकती रहेंगी. तांत्रिक की बात सच साबित हुई. कुछ ही दिनों बाद पड़ोसी रियासत अजबगढ़ ने भानगढ़ पर हमला कर दिया. भानगढ़ में भीषण कत्लेआम हुआ और सभी लोग मारे गए. इसके बाद से आज तक भानगढ़ आबाद नहीं हुआ और यह डरावनी और भूतहा दुनिया का एक हिस्सा बन गया. कहा जाता है कि उस कत्लेआम में मची चीखें आज भी वहां सुनी जाती हैं. रात के वक्त भटकती आत्माएं जागृत हो जाती हैं और प्रतिशोध लेने के लिए इंसान की तलाश करती है. इसी वजह से रात में वहां जाने को वर्जित कर दिया गया है. 

 

8.      दी क्वीन मैरी होटल, कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका


 

अभी तक आपने इस सीरीज में ऐसी डरावनी जगहों की सैर की जो कि कोई पुरानी, इमार, अस्‍पताल, या जेल थी लेकिन आज इस सीरीज के इस नये क्रम में हम आपकों कुछ अलग तरह की डरावनी जगह से रूबरू कराऐंगे। इस बार की जगह न कोई इमारत है और नही कोई अस्‍पताल या जेल यह एक जहाज (जलपोत) है जो समुद्र के सीने पर दौड़ते दौडते ही आत्‍माओं का बसेरा हो गयी। आज हम आपकों बताएगे कैलिफोर्निया के उस विशाल जहाज के बारें में जो अपने आगोश में न जाने कितनों के मौत को छिपाए बैठी है। यह जहाज कैलिर्फोनिया के लांग बीच हारर्बर पर खड़ी रहती है। इस जहाज का नाम क्‍वीन मैरी है जो कि किंग जार्ज पंचम की पत्‍नी मैरी आफ टेक के नाम रखा गया था। इस जहाज का इतिहास जितना रोचक है उतना ही इसका वर्तमान शानदार है। आज भी लोगों को इस जहाज पर रूहों का आभास होता रहता है। तो आइऐ शुरू करते है एक शानदार और खौफनाक सफर का जो कि अपने आप को उस दौर में लेकर जाने में सक्षम होगा। इस जहाज पर एक सफेद महिला की रूह को कई बार लोगों ने देखा है। आपकों बता दे कि इस जहाज पर एक ऐसी महिला यात्रा कर रही थी जिसे सफेद वस्‍त्र बहुत पसंद थे और हमेशा सफेद कपड़ो में ही रहती थी। वो महिला जहाज पर अकेली आयी थी और आये दिन वो अकेले ही एक मधुर संगीत पर वो डांस करती रहती थी। एक दिन उसका शव स्‍वीमींग पूल के पास पड़ा मिला। आज भी लोगों को वो महिला किसी भी दरवाजे के कोने में अकेले डा़स करती हुयी दिख जाती है। लोगों का मानना है कि उसका चेहरा बहुत ही भयावह है। इसके अलांवा स्विमिंग पूल में एक और हादसा हुआ था। इस पूल में दो अन्‍य लडकियों की डुबकर मौत हो गयी थी। इस स्‍िवमिंग पूल में आज भी लोगों को अवानक ही पानी में किसी के गिरने या फिर लोगों को डुबने का एहसास होता है। इस एक समय हादसों के चलते इस स्विमिंग पुल को बंद कर दिया गया था। एक महिला ने बताया था वो जब पानी में नहा रही थी तो ऐसा लग रहा था कि कोई उसे पानी में खींच रहा है। बहुत ही मुश्किल से वो पुल से बाहर निकली और जब वे बाहर निकल रही थी तो उसने पिछे मुड़कर देखा तो उसके पिछे दो और पैरों के निशान पड़ रहे थे इतना देख कर वो वहां भाग चली। लोगों को बाद में बुलाया गया तो अन्‍य लोगों ने भी इस बात को माना।

9.      बेरी पोमेरॉय का महल (टॉटनेस)


 

13वीं शताब्दी में इग्लैंड में टॉटनेस, डेवॉन टाउन के पास बेरी पोमेरॉय महल का निर्माण करवाया गया था. इस महल में आज तक दो बहन की रूह निवास करती हैं. कहा जात है कि लेडी मारगेट पॉमेराय और उसकी बहन लेडी एलेनौर पोमेरॉय दोनों ही किले में रहा करती थी. एलेनोर मार्गेट से उम्र में बड़ी थी उसे अपनी छोटी बहन की सुंदरता और खूबसूरती से चिढ़ थी. जिस वजह से उसने अपनी छोटी बहन को सलाखों के पीछे डाल दिया था. जेल में मार्गेट को बहुत यातनाएं दी जाती थी. यहां तक की एलेनॉर ने उसका खाना पीना भी बंद करा दिया जिससे उसकी भूख से तड़पकर मौत हो गयी। इस किले में एक और हादसा भी हुआ जिसने मानवता की सारी हदें पार कर दी. इस किले में नार्मन गुरु रहा करते थे. जिन्होंने अपनी ही बेटी से अवैध संबंध बना लिये थे. लोकलाज वश उन्होंने अपनी बेटी को किले के एक टावर के ऊपर वाले कमरे में टांग दिया था और उसे मौत के घाट उतार दिया था. इस वजह से आज भी किले की दीवारों पर उन बहनों चीखे सुनाई देती हैं. आज भी महल में दोनों बहनों की आत्माएं व्हाईट लेडी और ब्लू लेड़ी के नाम से जानी जाती हैं. इसलिए इसे 'ब्लू लेडी महल' कहा जाने लगा. स्थानीय निवासियों का दावा है कि महल में दिन में भी बहु़त अंधेरा रहता है, जो कोर्इ इसके अंदर गया है वो वापस नहीं लौटा.

10.  हॉलीरुड कैसल, लंदन


 

लंदन में स्थित हॉलीरुड महल एक रहस्यमयी किला है. जहां पर 400 साल पहले रहने वाली रानी की आत्मा आज भी इंसाफ की गुहार लगा रही है. इस किले में जो भी जाता है उसे रानी रहने नहीं देती है और किले में घुसते ही सिरदर्द होने लगता है.दरअसल 16वीं शताब्दी में इस किले में खूबसूरत रानी क्वीन मैरी रहती थी. उन्होंने 1565 में लार्ड हेनरी से शादी कर ली. लेकिन कुछ ही वक्त में मैरी का दिल हेनरी से भर गया और उन्होने डेविड नाम के शख्स से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कर लिया. राजा को रानी पर शक हो गया. हेनरी ने मैरी चेतावनी दी लेकिन मैरी नहीं मानी और एक दिन मैरी जब डेविड के साथ शाही दावत का लुफ्त उठा रही थी. तभी राजा हेनरी की अगुवाई में कुछ सिपाही वहां आए और उन्होंने डेविड को दूसरे कमरे में ले जाकर उसकी हत्या कर दी. कहते हैं रानी तब से डेविड के लिये इंसाफ मांग रही है. जो भी उस कमरे में जाता है उसके सिर में दर्द होने लगता है. कई लोगों ने डेविड के भूत को देखने का दावा किया.

आपको यह article उपयोगी लगा हो तो कृपया इसे अपने दोस्तो के साथ शेयर कीजिये.  हमारे अगले posts प्राप्त करने के लिए हमे free of cost subscribe करे और हमारे page like करे। 

 

No comments:

Post a Comment