चेहरे को गोरा कैसे करें


चेहरे को गोरा कैसे करें



आजकल की बहुत व्यस्त दिनचर्या में अक्सर आपको अपनी त्वचा की देखभाल का समय मिल ही नहीं पाता होगा. पर वातावरण में मौजूद धूल-मिट्टी, प्रदूषण यानी पलूशन के कण, बदलता मौसम ये सब अपना काम बिना रुके करते रहते हैं और आपकी त्वचा की रंगत गहरी होती जाती है. इसके साथ-साथ हम सभी अपने चेहरे के किसी न किसी हिस्से को लेकर असंतुष्ट रहते हैं और मौक़ा मिलते ही उसे सुधार लेना चाहते हैं... भारतीय महिलाओं की बात की जाए तो इस मामले में वे अपनी रंगत को सुधारना चाहती हैं. वे गोरा होने के उपाय जानना चाहती हैं, पर वो भी ऐसे उपाय, जिनका कोई साइड इफ़ेक्ट न हों यानी जो पूरी तरह प्राकृतिक हों.आपकी इस इच्छा को ध्यान में रखते हुए हमने कुछ ऐसी आदतों पर ध्यान दिया है, जिन्हें रोज़ाना अपनाकर आप गोरा रंग पा सकती हैं. हम आपके लिए यहां गोरे होने के घरेलू नुस्खे भी दे रहे हैं, ताकि आप इनका इस्तेमाल कर अपनी त्वचा की रंगत को निखार सकें.

1.      लंबे समय तक धूप में न रहें

यह गोरा होने के उपाय में सबसे पहले नंबर का उपाय है- धूप और सूरज की किरणें ही अक्सर त्वचा के कालेपन का कारण होती हैं अत: इनसे पर्याप्त मात्रा में सुरक्षित रहना ज़रूरी है. जब भी घर से बाहर निकलें सनस्क्रीन लगाना न भूलें और जिस समय सूरज की किरणें सबसे ज़्यादा तेज़ होती हैं यानी सुबह 10 से शाम 4 बजे तक, संभव हो तो धूप में निकलने से बचें. यदि बाहर निकलना ही पड़े तो छाता या घेरदार हैट पहन कर ही निकलें.कोशिश करें कि लंबे समय तक धूप में न रहना पड़े. सूरज की यूवीए किरणें मेलेनिन पिग्मेंट (जो हमारी त्वचा को स्वाभाविक रंग देता है) को सक्रिय कर देती हैं, जिससे त्वचा टैन हो जाती है. वहीं यूवीबी किरणें इस मेलेनिन पिग्मेंट को और गहरा कर देती हैं, जिससे त्वचा का रंग लंबे समय तक गहरा बना रहता है और आपकी त्वचा की स्वाभाविक रंगत बदल जाती है. अत: बहुत ज़रूरी है कि आप एक अच्छे सनस्क्रीन में निवेश करें और मौसम चाहे जो भी हो घर से निकलने के पहले नियम से इसका इस्तेमाल करें.

2.      त्वचा को एक्स्फ़ॉलिएट करें

गोरा होने के घरेलू नुस्खे में यह नुस्खा ज़रूर आज़माएं, क्योंकि त्वचा को एक्स्फ़ॉलिएट करना, गोरी रंगत पाने का एक ज़रूरी मंत्र है. इससे त्वचा पर मौजूद डेड, डार्क, टैन और पुरानी कोशिकाएं हट जाती हैं और नई कोशिकाएं बनती हैं, जो चमकदार और गोरी रंगत की होती हैं. तो लूफ़ा या फिर एक्स्फ़ॉलिएटिंग ग्लव्स पहनें और काम पर (सौम्यता के साथ) लग जाएं. यहां यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि सप्ताह में एक बार सौम्यता से किया गया एक्स्फ़ॉलिएशन जहां कारगर रहता है, वहीं ज़रूरत से ज़्यादा एक्स्फ़ॉलिएट करने से आपकी त्वचा को नुक़सान पहुंच सकता है. इससे त्वचा में लालिमा या रैशेज़ की समस्या हो सकती है. अत: इसकी अधिकता से बचें.

3.      नींबू

रंग साफ करने के आसान घरेलू उपाय में पहला नाम नींबू का है। बताया जाता है कि नींबू का अर्क प्राकृतिक स्किन वाइटनिंग एजेंट की तरह काम कर सकता है। इसमें ब्लीचिंग गुण होता है, जो त्वचा का रंग हल्का करने में सहायक हो सकता है। इस कारण नींबू का उपयोग कई स्किन लाइटनिंग उत्पादों में किया जाता है। ध्यान दें कि नींबू के पैक को त्वचा पर लगाने के बाद कभी भी कुछ घंटे धूप में न निकलें।

4.      हल्दी

 

त्वचा का रंग हल्का करना चाहते हैं, तो हल्दी फेस पैक का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। माना जाता है कि हल्दी चेहरे पर निखार लाने और त्वचा के कीटाणुओं को हटाने में सहायक हो सकती है। हल्दी का उपयोग विभिन्न कंपनियां कॉस्मेटिक्स और सन स्क्रीन बनाने के लिए भी करती हैं।बताया जाता है कि हल्दी में मौजूद करक्यूमिन की वजह से यह त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक हो सकती है। यह कंपाउंड त्वचा संबंधी बीमारियों से बचाने के साथ ही सूरज की वजह से त्वचा पर नजर आने वाले बुढ़ापे (फोटोएजिंग) के लक्षण को भी कम कर सकता है।

5.      संतरा

 

संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है। इसे स्किन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। संतरा खाने और लगाने से भी त्वचा सेहतमंद हो जाती है। त्वचा का रंग निखारने के लिए रोज संतरे का जूस चेहरे पर लगाएं। सूखने पर इसे धो लें। यदि चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो संतरे के छिलकों का उपयोग करें। संतरे के छिलकों को छांव में सुखाकर पाउडर बना लें। यह पाउडर एक चम्मच कच्चे दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। रंग निखरने लगेगा।

6.      दही

 

दही कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर है। दही खाने और लगाने, दोनों का फायदा चेहरे पर दिखाई देता है। रोज सुबह एक चम्मच दही लेकर चेहरे पर मसाज करें। सूखने के बाद चेहरा धो लें। इस नुस्खे को नियमित रूप से करने पर रंग गोरा हो जाता है और पिंपल्स भी खत्म हो जाते हैं।

7.      गुलाब जल


त्वचा का रंग फीका पड़ने की एक वजह पराबैंगनी किरणें (Ultraviolet radiation) भी हैं। इन किरणों की वजह से चेहरे पर काले दाग-धब्बे बनने लगते हैं । ऐसे में गुलाब जल का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, गुलाब जल एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव से समृद्ध होता है, जो त्वचा को यूवी किरणों के दुष्प्रभाव से बचा सकता है। यही वजह है कि गुलाब जल को रंग साफ करने का तरीका माना जाता है।

8.      बेसन

 

रंग साफ करने के घरेलू उपाय में बेसन को भी शामिल किया जा सकता है। बेसन फेस पैक के फायदे भी कई हैं। यह इंस्टेंट फेयरनेस एजेंट की तरह काम करता है, जो त्वचा की रंगत को निखारने में सहायक हो सकता है। साथ ही बेसन टैनिंग को भी कम करने के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं, बेसन त्वचा से अतिरिक्त तेल को सोखकर एंटीपिंपल एजेंट की तरह भी काम कर सकता है। बेसन के अलावा, इस पैक में मौजूद हल्दी और दूध के फायदे भी कई हैं, जिसके बारे में हम ऊपर बता चुके हैं।

9.      एलोवेरा

 

त्वचा का रंग साफ करने के आसान घरेलू उपाय के रूप में एलोवेरा का उपयोग भी फायदेमंद हो सकता है। इसमें एलोसिन कंपाउंड होता है, जिसके कारण इसे प्राकृतिक स्किन वाइटनिंग एजेंट माना जाता है। त्वचा की रंगत निखारने के गुण के साथ ही एलोवेरा में मॉइस्चराइजिंग और एंटीएजिंग प्रभाव भी होते हैं। इनसे चेहरे की नमी को बनाए रखने और बुढ़ापे के लक्षण से बचाव में मदद मिल सकती है।

10.  मुल्तानी मिट्टी

 

मुल्तानी मिट्टी फेस पैक भी त्वचा का रंग साफ करने का घरेलू नुस्खा है। यह मिट्टी त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर उसे दमकदार बनाने में सहायक हो सकती है। मुल्तानी मिट्टी को त्वचा में ताजगी और निखार लाने के लिए भी जाना जाता है। साथ ही यह मिट्टी एब्जोर्बेंट की तरह कार्य करती है, जो त्वचा की गंदगी और अतिरिक्त तेल को साफ करके स्किन को ग्लोइंग बना सकती है ।

11.  तुलसी  

तुलसी ईश्वर का उपहार है। यह सिर्फ बीमारियों को ठीक नहीं करती है, बल्कि स्किन के लिए भी टॉनिक का काम करती है। तुलसी के कुछ पत्ते लेकर उनका जूस बना लें। इसका हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। कुछ देर रहने दें और फिर गुनगुने से पानी चेहरा धो लें। ऐसा रोज करने से धीरे-धीरे रंग गोरा होने लगता है।

12.  टमाटर से बना पैक

 

टमाटर को चेहरे के दाग़-धब्बे हटाने और रंगत को गोरा बनाने के लिए जाना जाता है. इसमें ढेर सारे विटामिन्स होते हैं, जो न सिर्फ़ दाग़-धब्बों को मिटाने में सहायक हैं, बल्कि त्वचा में कोलैजन का स्तर बढ़ा कर त्वचा को सेहतमंद भी बनाते हैं. इस पैक को बनाने के लिए एक टेबलस्पून टमाटर का रस लें इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाएं और इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं. इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और फिर चेहरा धो लें.

13.  अंडा

 

अंडे का पीला भाग यानी जर्दी को चेहरे पर लगाने से रंग गोरा हो जाता है। अंडे में शहद और नींबू मिलाकर लगाएं। जब पैक सूख जाए तो ठंडे पानी से चेहरा धो लें। स्किन ग्लो करने लगेगी।

14.  तरबूज

 

तरबूज का सेवन गर्मियों में बेहद फायदेमंद होता है। इसमें पानी और पोषक तत्वों की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसके नियमित सेवन से शरीर में ताजगी और ठंडक बनी रहती है। तरबूज का छोटा टुकड़ा लेकर चेहरे पर मलें। एक घंटे तक लगा रहने दें और फिर चेहरा धो लें।

15.  आंवला

 

आंवला खाने से भी चेहरे का रंग साफ होता है। इसके लिए आप आंवला किसी भी फॉर्म में खा सकते हैं, या तो आंवला मुरब्बे के फॉर्म में खाएं या फिर अचार के रूप में खाने में शामिल करें। रोजाना आंवला खाने से धीरे धीरे चेहरे का रंग साफ होने लगेगा।


No comments:

Post a Comment