मोटापा कम कैसे करें
हम अक्सर सोचते हैं की मोटापा कैसे कम करे ( motapa kaise kam kare ) पर उससे पहले मोटापे की परिभाषा समझते हैं. मोटापे का मतलब है , शरीर में बहुत सारा फैट (fat) का इकट्ठा हो जाना , जिससे आपकी हेल्थ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता हो ।मोटापे में आपका वजन , उस वजन से बढ़ जाता है , जिस वजन को आपकी हाइट के अनुसार आपके लिए हेअल्थी माना जाता है । मोटापा होना , आपकी हेल्थ के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं है क्यूंकि इससे आपके शरीर को , कई तरह की बीमारियां लग सकती हैं, जैसे की – कार्डियोवैस्कुलर की बीमारी , कैंसर और डायबिटीज आदि । मोटापा आप सभी की सेहत के लिए , कहीं न कहीं रुकावट है , इसलिए हम सभी को इन रुकावटों और बिमारियों से बचने के लिए , मोटापे से छुटकारा पाना होगा ।
मोटापा कम करने के तरीके
वजन कम करने के लिए खाएं प्रोटीनवजन कम करना है तो प्रोटीन डाइट लेनी होगी, यह बात अब तकरीबन हर किसी को पता है. लेकिन प्रोटीन में क्या खाना है यह कितने लोगों को पता है? असल में हम वजन कम करने के लिए प्रोटीन (Protein and weight loss) के रोल को समझना बहुत जरूरी है. एक्सपर्ट की मानें तो फैटी की जगह लीन प्रोटीन (lean proteins) को अपने खाने में जोड़ने से ही आप वेट लॉस की तरफ पहला स्वस्थ कदम उठा सकते हैं. कई बार ज्यादा प्रोटीन रिच (protein-rich food) और फैट से भरपूर आहार लेने से आप वजन कम करने की जगह उसे बढ़ा भी सकते हैं. इसलिए यह जानना जरूरी है कि आपको पता हो कि कौन सा प्रोटीन आपको खाना है
वजन कम करने के लिए बढ़ाए अपना मेटाबॉलिज्म या चयापचय
ग्रीन टी पिएं, अच्छी नींद लें, खूब प्रोटीन खाएं, भरपूर पानी पिएं, आपने खाने में कुकिंक फैट्स को बदलें, ज्यादा फाइबर खाएं यह सब आपके चयापचय यानी मोटाबॉलिज्म (increase your metabolism rate) को बेहतर बनाने में मदद करेंगे. जिसका सीधा असर कम होते वजन (lose weight) पर दिखेगा और आपकी मुस्कान पर भी.
रोज़ शहद ले
मोटापे को कम करने के लिए शहद को बहुत ही नेचुरल नुस्का माना जाता है । रोज़ सुबह खाली पेट , गर्म पानी में शहद मिला कर पियें और स्वाद को अच्छा करने के लिए , आप इस मिक्सचर में निम्बू भी मिला सकतें है । कम से कम , दिन में एक बार तो इस मिक्सचर को जरूर ले और आप इसे शाम को भी खाली पेट ले सकते है क्यूंकि ये नेचुरल नुस्का है , तो इससे आपकी सेहत को कोई नुक्सान नहीं होगा ।
दिन के 3 भोजन
एक और दो वक्त का खाना न खानें से , आपका वजन नहीं घटता है । रिसर्च के मुताबिक , जो लोग वजन कम करने की वजह से , नाश्ता नहीं करते , उनका वजन घटने के बजाय बढ़ता है , ऐसा इस लिए होता है क्यूंकि जब आप एक वक्त का खाना छोड़ते है तो आप और कैलोरीस अपने शरीर में ले लेते है जब आप दिन का दूसरा भोजन करते है । अपना एक वक्त का खाना छोड़ने से , आप और भी भूख महसूस करेंगे , जिसके कारण आपमें कैलोरीस बढ़ जाएगीं , दिन का अगला भोजन करते समय ।
व्यायाम
व्यायाम , सबसे अच्छा तरीका है , शरीर को फिट रखने का और वजन घटाने का । रोज़ दिन में , 30 – 40 मिनट का व्यायाम , आपको हेअल्थी रखने के लिए काफी है । व्यायाम के और भी कई फायदे है , जो आपको स्वस्थ रखते है , इसलिए सुबह खाना खानें से पहले , व्यायाम करना काफी जरूरी है ।
शरीर को हाइड्रेट रखे
पानी को detoxifying एजेंट कहा जाता है । हमारे शरीर में काफी ऐसे toxins होते है , जिनसे हमारा वजन बढ़ा रहता है और ज्यादा पानी पीने से , वो toxins detoxify हो जाते है । खाना खाने से 30 मिनट पहले और 30 मिनट बाद पानी पीना चाहिए और वो भी गर्म पानी ताकि शरीर का फैट कम और खत्म हो सके ।







No comments:
Post a Comment